पेज

शनिवार, 8 अगस्त 2020

37 कॉलेज शुरू होंगे, लेकिन नए पदों की स्वीकृति नहीं

प्रदेश में इस सत्र से 37 नए सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा के बाद अब टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों को लेकर पेंच फंसता नजर आ रहा है। क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग ने इन कॉलेजों में इस साल कोई भी नया पद सेंक्शन नही करने का निर्णय लिया है।

साथ ही पहले से सेंक्शन पदों में से ही यहां व्यवस्था की जाएगी, जबकि शिक्षकों के पहले ही 2500 से ज्यादा पद खाली हैं। लाइब्रेरियन, पीटीआई की सालों से भर्ती नहीं हुई हैं। वहीं कॉलेज फिलहाल किसी स्कूल या अन्य बिल्डिंग में शुरू किए जाएंगे।

फंड की व्यवस्था भी भामाशाह से कराने के लिए कहा गया है। इस मामले में आरयू एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने सीएम को पत्र लिखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें