शहर के एक निजी हॉस्पिटल में सीजेरियन के जरिए एक महिला ने एक साथ तीन जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे व मां स्वस्थ हैं। सबसे अहम बात यह है कि तीनों बच्चों का वजन दो से ढाई किलो है, जो आम तौर पर इस तरह की डिलीवरी में नहीं होता।

अव्वल तो तीन बच्चों के मामले में समय से पहले डिलीवरी हो जाती है और बच्चों का वजन एक से डेढ़ किलो तक होता है। लेकिन इस मामले में पूरे नौ माह में डिलीवरी हुई और तीनों बच्चे पूरी तरह सामान्य वजन वाले पैदा हुए हैं। गायनी सर्जन डॉ. भावना गौतम ने बताया शिवपुरा निवासी 30 साल की महिला का सीजेरियन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top