कालातालाब गोपाल विहार में मंगलवार को रामदेव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद अब्दुल गफ्फार गाैड़ तथा सर्वोदय मंडल के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद गाैड़ ने बस्तीवासियों के साथ किया।
पुजारी निवासी राजाराम बैरवा ने बताया कि यह बस्ती करीब 20 साल पुरानी है। यहां पर स्थानीय निवासियों के सहयोग से पूर्व में मंदिर बनाकर उसमें गणेश, हनुमान, शिव पार्वती परिवार के साथ बाबा रामदेव की प्रतिमा स्थापित है। इसके जीर्णोद्धार के लिए भामाशाह अब्दुल गफ्फार व सर्वोदय मंडल के जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद आगे आए हैं।

काैमी एकता की मिसाल बनेगा यह मंदिर
भामाशाह अब्दुल ने बताया कि गोपाल यह मंदिर क़ौमी एकता की मिसाल बनेगा। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां पर भंडारा भी किया जाएगा। मंदिर निर्माण में अनुमानित 5 लाख रुपया ख़र्च होने का अनुमान है। मंदिर में स्थापित मूर्तियों की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top