पेज

सोमवार, 3 अगस्त 2020

माइक सिस्टम से आमजन तक पहुंच रहे संक्रमण की रोकथाम और बचाव के संदेश : साेनी

सीएम अशाेक गहलोत द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना में राज्य के सभी जिलों में सार्वजनिक माइक सिस्टम से उद्घोषणा कर आमजन को कोरोना बचाव के लिए जागरुकता संदेश दिया जा रहा है।
इस संबंध में जनसम्पर्क आयुक्त महेंद्र सोनी ने सभी जिला कलक्टर और सभी प्रभारी जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय को आदेश जारी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, इसका खतरा अभी बरकरार है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए जागरूकता के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय द्वारा मोबाइल वाहनों से और तंग गलियों में ई-रिक्शा व थ्री-व्हीलर द्वारा सार्वजनिक माइक सिस्टम के माध्यम से उद्घोषणा कर आमजन तक जागरुकता संदेश पहुंचाया जा रहा है।

राज्य के सभी जिलों में शहरी क्षेत्रों में आमजन तक कोरोना जागरुकता संदेश पहुंचाने के लिये प्री रिकॉर्डेड ऑडियो से तथा व्यक्तिशः उद्घोषणा द्वारा जागरूकता संदेश का प्रसार किया जा रहा है। इस कार्य के लिए सभी जिलों में सेंट्रलाइज कोरोना जागरुकता संदेश भी भिजवाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें