राजीव गांधी नगर थाना इलाके के केरू में रहने वाले एक युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पर कोविड जांच के बाद आगे की कार्रवाई की गई। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि केरू स्थित शनि मंदिर के पास रहने वाले हनुमानराम पुत्र बाबूराम जोशी ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे। रात को खाना खाने के लिए उन्होंने अपने बेटे सुनील (19) को आवाज लगाई। नहीं आने पर ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में जाकर देखा तो वो फंदे से लटका मिला। कमरा भीतर से बंद था। उसके भाई रवि ने धक्का दिया तो कुंडी टूट गई। कमरे में सुनील लटका मिला। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें