पेज

मंगलवार, 4 अगस्त 2020

जनसंख्या के अनुरूप सफाई कर्मचारियों की भर्ती, वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता मिले

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर देशव्यापी आह्वान पर 14 अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया है। संगठन के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर चावरिया ने बताया कि बीकानेर शहर में जनसंख्या के अनुसार निगम के पास सफाई कर्मचारी नहीं है।

भर्ती में अन्य जातियों के लोगों को तरजीह दी जा रही है। इससे वाल्मीकि समाज का एकाधिकार खत्म हो रहा है। यह काम केवल वाल्मीकि समाज की जिम्मेवारी है। दूसरी जातियों के लोग सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती तो हो जाते हैं, लेकिन काम दूसरा करते हैं। जिससे सफाई का उद्देश्य पूरा नहीं होता। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में यह दोनों मांग प्रमुखता से रखी जायेगी। बैठक में ईश्वर जावा, सुरेश वाल्मीकि, सतीश चावरिया, राजन जेदिया मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें