कोरोना संक्रमण काे देखते हुए इस बार खड़े गणेशजी मंदिर पर गणेश चतुर्थी महोत्सव स्थगित कर दिया है। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी हंसराज गोस्वामी ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी व ट्रस्ट अध्यक्ष ओम सिंह की अध्यक्षता में ट्रस्ट कार्यालय में ट्रस्ट की आयोजित बैठक में लिए निर्णय के अनुसार 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
मंदिर में स्वर्ण शृंगारित गणेश प्रतिमा की आरती होगी। वहीं मंदिर बंद रहने से दर्शनार्थी गणेशजी के दर्शन नहीं कर सकेंगे। वहीं गणेश चतुर्थी पर शहर में होने वाले अन्य सार्वजनिक आयोजन भी नहीं होंगे। इस बार पहली बार गणेश मंडलों के पांडाल भी नहीं बनेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें