रेल यात्रियाें की सहूलियत के लिए बीकानेर मंडल ने चार महत्वपूर्ण ट्रेनाें का संचालन करने का प्रस्ताव रेलवे बाेर्ड व उत्तर पश्चिम रेलवे के हेड क्वार्टर काे भेजा है। इसमें बीकानेर-सरायराेहिल्ला, रणकपुर एक्सप्रेस, बांद्रा स्पेेशल व श्रीगंगानगर-काेटा एक्सप्रेस शामिल हैं। वर्तमान में मंडल से तीन ट्रेनें ही संचालित हाे रही हैं।

इसमें बीकानेर-हावड़ा, सप्ताह में तीन दिन संपर्क क्रांति व हिसार की रेगुलर ट्रेन गाेरखधाम शामिल है। डीआरएम संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे ज्यादा राजस्व का नुकसान पैसेंजर ट्रेनाें के बंद हाेने से हुआ है। हालांकि मालगाड़ियाें में लदान गत वर्ष की तुलना में बढ़ा है, जिसे और बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।

उन्हाेंने यातायात में वृद्धि के लिए गठित की गई कमेटी बिजनेस डवलपमेंट यूनिट के बारे में भी बताया। यह यूनिट मंडल में सिंगल विंडो के रूप में कार्य कर रही है, जिससे कोई भी व्यापारी या ट्रांसपोर्टर रेलवे से माल यातायात के लिए संपर्क कर सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top