कुशल वाटिका में राजहंस मंदिर में पर्युषण पर्व के दूसरे दिन रविवार को रंग बिरंगी रोशनी व आंगी सजाई गई। कुशल वाटिका ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बाबूलाल टी बोथरा ने बताया कि बाड़मेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण में पर्युषण पर्व के दौरान कुशल वाटिका में मुनि सुव्रत स्वामी भगवान मंदिर, दादावाड़ी, नवग्रह मंदिर, गुरु मंदिर, देवी-देवताओं के आदि मंदिरों को दुधिया रोशनी व तोरण द्वार सजाया गया व कोविड-19 के तहत सरकार के नियमों के अनुसार सोशल डिस्टेंस से मन्दिर में दर्शन, पूजा आदि का कार्यक्रम हुआ। पर्युषण पर्व के पहले व दूसरे दिन कुशल वाटिका को तोरण द्वार व लाइटिंग से सजाया गया व रात्रि में भगवान मुनिसुव्रत स्वामी की आंगी तिरंगे से सजाई गई और रात्रि आरती की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tricolor will be decorated in a skilled garden
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top