शहर के समीप मेगा हाइवे पर रविवार रात तीन युवकों ने जसोल निवासी युवक की कार सहित नकदी व चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। जानकारी पर बालोतरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों की धड़पकड़ शुरू की। पुलिस के अनुसार जसोल निवासी बिहारीलाल सोनी व उसका भाई मुकेश रविवार सुबह असाड़ा निवासी विक्रमसिंह राव के साथ जोधपुर चांदी बेचने के लिए गए थे।
जिस पर उन्होंने वहां से 8 लाख 85 हजार रुपए नकद प्राप्त किए, वहीं 5 किलो चांदी के अन्य सामान की बिक्री नहीं होने पर उसे लेकर वापस आ गए। फिर वो वापस असाड़ा गांव गए। जहां से विक्रम राव ने अपने साथ दो और लड़कों को लिया। इसके बाद शाम करीब 8 बजे मेगा हाइवे के समीप एक होटल पर वे खाना खाने के लिए रुके।
इस दौरान विक्रम व उसके साथी कार व उसमें रखी नकद राशि और चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं आरोपियों की धरपकड़ शुरू की। लेकिन देर रात तक आरोपियों का पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें