स्थानीय कस्बे के समीप ग्राम पंचायत गुर्जर बडोदा के शिवसिंहपुरा बैंसला की ढाणी के रास्ते में पानी भरा होने से अवरुद्ध हो गया है। रामसहाय गुर्जर ने बताया कि रास्ते में पानी भरा होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ में आए दिन मोटरसाइकिल से फिसलकर लोग चोटिल हो रहे हैं।

लोग कीचड़ में होकर लोग बड़ी मशक्कत से निकलते हैं। कीचड़ में बहुत ज्यादा मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे बीमारी फैलने का बहुत ज्यादा खतरा बना हुआ है। गंदगी में मच्छर इतने ज्यादा पनप रहे हैं कि लोगों को रात में सोने नहीं देते हैं। लोगों ने प्रशासन से पानी का निकास कर गंदगी को जल्द से जल्द साफ करवाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top