दहेज कम लाना एक विवाहिता के लिए जानलेवा बन गया। पति के दो बड़े भाइयों ने विवाहिता से दुष्कर्म किया तो सास ने उसका दांत तोड़ दिया। इस संबंध में विवाहिता ने खाजूवाला पुलिस थाने में पति, जेठ व सास सहित 4 लोगों के खिलाफ दहेज, गर्भपात की गोलियां खिलाने, 50 हजार रुपए नहीं देने, शारिरिक व मानसिक शोषण करने सहित जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
खाजूवाला एसएचओ रमेश कुमार सर्वटा ने बताया कि खाजूवाला के चक 13 केवाईडी निवासी विवाहिता ने जैतसर निवासी पति राजूराम, जेठ कालूराम व हीरालाल खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई हैं। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में राजूराम पुत्र पूर्णराम जाति कुम्हार निवासी 10 सरकारी पुलिस थाना जैतसर के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी।
शादी में माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया। शादी में एक-डेढ़ साल बाद पति शरीर व रंग को लेकर ताने मारने लगा। पति ने उसे जबरन गर्भपात की गोलियां खिलाई व नहीं खाने पर मारपीट करता। कई बार अप्राकृतिक रूप से कुकर्म भी किया। जब इसकी शिकायत सास से की तो उसने भी मुझे पीटा व डिग्गी में गिराने की कोशिश की।
इस दौरान सास ने दांत भी तोड़ दिया। मेरे जेठ कालूराम व जेठ हीरालाल भी देहशोषण करने लगे। मेरे ज्यादा बीमार होने पर पिताजी को सूचना दी व 25 जुलाई को पंचायती बुलाई। जिसमें मेरे पिताजी, ताऊजी जेठाराम व पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वरलाल आदि मेरे पति, सास व दोनों जेठ को दहेज के लिए तंग व परेशान करने पर ओलमा दिया तो आरोपी भड़क गए तलाक देने की बात कही। इसके पश्चात मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें