पेज

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

ओबीसी बैकलॉग के पद भरने के लिए समाप्त किया जाए क्रीमीलेयर प्रावधान

अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण में क्रीमीलेयर हटाने और बैकलॉग समाप्त करने की मांग की है। पीएम को लिखे पत्र में कहा गया कि ओबीसी बैकलॉग के पदों को भरने के लिए या को क्रीमीलेयर को समाप्त कर देना चाहिए या फिर आय सीमा को बढ़ाकर 15 लाख रुपए सालाना करना चाहिए। ताकि ओबीसी के अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।

महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस परिणाम में ओबीसी के 89 अभ्यर्थी ओपन केटेगरी में चयनित हो गए। इस कारण ओबीसी की बची हुई 89 सीटों पर ओबीसी के अभ्यर्थियों को अपग्रेड किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नौकरियों में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण के स्थान पर वर्तमान में मात्र 13.50 फीसदी आरक्षण ही मिल पा रहा है। बैकलॉग के हजारों पद खाली पड़े हैं। केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग की बैठक में ओबीसी की खाली पड़ी सीटों को सामान्य केटेगरी से भरने की मंशा जाहिर की थी। केंद्र के इस कदम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासभा ने रविवार को स्टेच्यू सर्किल पर प्रदर्शन कर पीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन भेजा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें