भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का रविवार को 12 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। शनिवार को धरनार्थी किसानों ने स्वतंत्रता दिवस पर सड़क किनारे धरनास्थल पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया। संघ के जिला मंत्री प्रहलाद सियोल ने बताया कि भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में नवम्बर 2019 से बिना किसी लिखित आदेश के बंद किए गए 833 रुपए प्रतिमाह के बकाया कृषि विद्युत अनुदान जारी करने व विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं व कोरोना के कारण फसलों खराब होने व भावों में कमी के कारण आर्थिक संकट के चलते कृषि विद्युत बिल माफ करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 5 अगस्त से धरना प्रदर्शन चल रहा है।
जिले में गुड़ामालानी, सिणधरी, सिवाना, सेड़वा, चौहटन, रामसर, गडरारोड, बायतु, समदड़ी, बालोतरा सहित अन्य जगह किसान धरने पर हैं। उपखंड जिला स्तर पर किसानों की सुनवाई नहीं होने से आक्रोशित किसानों सोमवार से उपखंड की बजाय जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें