कोटा| एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट देश-दुनिया के स्टूडेंट्स को बेस्ट अकेडमिक्स और बेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ डिजिटल एजुकेशन का बेस्ट विकल्प देने जा रहा है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा देश में पहली बार लाइव क्लासेज के साथ-साथ इंटरेक्टिव हैप्पी लर्निंग क्लासेज भी शुरू की जा रही हैं। बेस्ट लर्निंग टूल्स के साथ लाइव क्लासेज 1 अक्टूबर से और इंटरेक्टिव एंड हैप्पी लर्निंग रिकॉर्डेड क्लासेज व अन्य डिजिटल क्लासेज 20 अक्टूबर से शुरू किए जा रहे हैं।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक राजेश माहेश्वरी ने बताया कि एलन हमेशा से स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ देने के लिए समर्पित रहा है। 3 दशक में बेस्ट क्लासरूम अकेडमिक्स के जरिए एलन ने इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षा के क्षेत्र में ऐसे कीर्तिमान हासिल किए जो अद्वितीय हैं। अब यही बेस्ट क्लासरूम अकेडमिक्स स्टूडेंट्स को घर बैठे बेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी, जो कि स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट रिजल्ट में सहायक होगा।

माहेश्वरी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान वर्तमान में भी एलन द्वारा 1.10 लाख स्टूडेंट्स को घर बैठे पढ़ाया जा रहा है। उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसी क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार करते हुए अब एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट डिजिटल क्लासेज के नए फीचर्स 1 अक्टूबर से शुरू करने जा रहा है। इसमें बेस्ट फेकल्टी टीम स्टूडेंट्स की हर समस्या का समाधान घर बैठे कर सकेगी।

इन क्लासेज में ये कोर्स किए जाएंगे शुरू
एलन डिजिटल के माध्यम से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण जेईई-मेंस, एडवांस्ड, नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन व डिजिटल कोर्स शुरू किए जा रहे है। कुछ कोर्सेज ऐसे भी होंगे जो ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन में बदले जा सकेंगे। कुछ कोर्सेज पूरी तरह से ऑनलाइन होंगे। 12वीं साइंस में अध्ययनरत सीबीएसई बोर्ड की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ई-बोर्ड कोर्स शुरू किया जा रहा है।

इसके साथ ही कक्षा 6 से 10 तक के स्टूडेंट्स के लिए भी विशेष कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। एलन डिजिटल में लाइव क्लासेज होगी, जिससे स्टूडेंट्स रियल टाइम पर इंटरेक्टिव टीचिंग ले सकेंगे, साथ ही इन लाइव क्लासेज की रिकॉर्डिंग भी स्टूडेंट्स को उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि दुबारा आसानी से अध्ययन कर सके। रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर्स भी होंगे जो कि आईएचएल फीचर्स (इंटरेक्टिव एण्ड हैप्पी लर्निंग) पर आधारित होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top