उपखंड क्षेत्र के 48 सरकारी कर्मचारियों द्वारा अनुचित रूप से सरकारी पीडीएस दुकानों से राशन लिया गया। जिनको अब उनकी राजकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति की तारीख से अभी तक उठाए गए गेहूं की 27 रुपए प्रति किग्रा की दर से सरकार को रुपए जमा कराने होंगे। एसडीएम राजीव द्विवेदी ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के खाद्य आयुक्त के 24 फरवरी के आदेश और जिला रसद अधिकारी के आदेशानुसार सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के 48 राजकीय
कार्मिक जो अनुचित रूप से सरकारी पीडीएस दुकानों से राशन ले रहे थे। उनकी राजकीय सेवा में प्रथम नियुक्ति की तारीख से अभी तक उठाए गए गेहूं की 27 रुपए प्रति किग्रा की दर से कुल 4 लाख 85 हजार 731 रुपए के वसूली आदेश जारी किए गए हैं। यह राशि 7 दिन के अंदर उपखंड कार्यालय से वसूली राशि जमा की रसीद उपखंड कार्यालय में जमा करानी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें