कोरोना महामारी के चलते 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी घर बैठे ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने उनके लिए परीक्षा तैयारी सामग्री (एग्जामिनेशन प्रिपरेशन कंटेंट) जारी किया है। इसकी सहायता से परीक्षार्थी घर पर ही आसानी से तैयारी कर सकते हैं। इसे नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) की ओर से तैयार किया गया है।
इसमें 2021 की बोर्ड परीक्षा से संबंधित पूरी गाइड लाइन की जानकारी दी गई है। चैप्टर वाइज प्रश्न और उनके उत्तर भी बताए गए हैं। इसमें परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में भी पता चल पाएगा और शंका का समाधान भी हो जाएगा। इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विषय विशेषज्ञों के वीडियो लेक्चर भी हैं।
इसे तैयार करने में एनसीईआरटी, केंद्रीय विद्यालय के साथ ही बोर्ड से जुड़े शिक्षाविदों का सहयोग लिया गया है। सीबीएसई के कााेअार्डिनेटर एमएस विग ने बताया कि जिलेभर में सीबीएसई के 77 स्कूल हैं। इन दाेनाें कक्षाअाें में पढ़ने वाले करीब 8 हजार विद्यार्थियाें काे इस सुविधा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा सभी स्कूलाें द्वारा बच्चाें काे अाॅनलाइन क्लासेज के माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है।
वेबसाइट पर हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषा का विकल्प दिया गया है
यह नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) की आधिकारिक वेबसाइट ndl.iitkgp.ac.in पर भी अपलोड है। वेबसाइट में लॉग इन करने के बाद तीन-तीन तरह से सामग्री ढूंढ़ने की व्यवस्था दी गई है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा का विकल्प दिया गया है। कोरोना काल में सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के लिए जो पहल की है वो सराहनीय कदम है। इससे बोर्ड परीक्षा तैयारी करने में छात्रों को काफी लाभ होगा। अापकाे बता दें कि अब स्कूलाें में विद्यार्थियाें की पढ़ाई से संबंधित डाउट क्लासेज अलग-अलग समय पर लगाई जा रही है। इन कक्षाअाें में काफी विद्यार्थी अपने टाॅपिक्स काे क्लियर करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें