पेज

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

2018 के सभी ग्रेड सैकंड टीचर्स की ज्वॉइनिंग 10 अक्टूबर तक बढ़ाई

शिक्षा विभाग में ग्रेड सैकंड सीधी भर्ती 2018 के 8322 चयनितों को मण्डल आवंटन के बाद काउंसलिंग से पोस्टिंग मिली है। इनकी ज्वाॅइनिंग 30 सितम्बर तक रखी थी। इस भर्ती में सैकड़ों अभ्यर्थी वे भी चयनित हुए हैं जो वर्तमान में अध्यापक लेवल- 2 पदों पर कार्यरत हैं। प्रोबेशन एक से 8 अक्टूबर तक पूरा होगा। ये थर्ड ग्रेड अध्यापक पद का प्रोबेशन पूरा कर सैकंड ग्रेड में ज्वाॅइन करने की मांग कर रहे थे।

शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी की 10 अक्टूबर तक ज्वाइनिंग डेट बढ़ा दी। दरअसल सैकंड ग्रेड में फिर प्रोबेशन करना होगा। वित्त विभाग के नोटिफिकेशन के तहत सैकंड ग्रेड को प्रोबेशन में दो वर्ष 26500 रुपए फिक्स मानदेय मिलता है। वित्त विभाग के अन्य नोटिफिकेशन के तहत पूर्व स्थाई सेवारत कार्मिक को प्रोबेशन में पुराने पद का वेतन मिलता है।

सैकंड ग्रेड में चयनित ऐसे थर्ड ग्रेड अध्यापक का प्रोबेशन पूरा होने पर 33800 रूपए मूल वेतन, डीए, मकान किराया कुल 42175 वेतन मिलेगा। शिक्षक अक्टूबर में थर्ड ग्रेड में प्रोबेशन पूरा कर सैकंड ग्रेड में ज्वाईन करेंगे। शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महामंत्री उपेंद्र शर्मा व राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय ने शिक्षा मन्त्री का आभार जताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें