राज्य सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइंस शुक्रवार को जारी कर दी। प्रदेश के स्कूल-कोचिंग 31 अक्टूबर तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र पहले की तरह पेरेंट्स की लिखित अनुमति से गाइडेंस लाने के लिए स्कूल जा सकेंगे। सरकार ने कहा है कि 31 अक्टूबर के बाद स्कूल संचालकों से चर्चा के बाद ही स्कूल किस तरह खोले जाए, इस पर फैसला होगा।

राज्य में मंदिर खोलने के लिए भी मंदिर पुजारियों व ट्रस्ट अध्यक्षों से बातचीत की गई थी। सूत्र बताते हैं कि नवंबर में भी स्कूल एक साथ नहीं खोले जाएंगे। कुछ कक्षाओं को पहले अनुमति मिलेगी। पूरे देश में सिर्फ उत्तरप्रदेश ऐसा राज्य है, जहां 16 अक्टूबर से स्कूल संचालन की अनुमति दी गई है।
ऐसे समझिए : नवंबर में किस तरह खोले जा सकते हैं स्कूल

1. पहले चरण में 9वीं से 12वीं की स्कूलें : नवंबर में भी स्कूल चरणबद्ध तरीके से ही खोले जाएंगे। सबसे पहले कक्षा नौ से 12वीं तक की क्लासें चलाने की ही अनुमति मिल सकती है। यह भी मुमकिन है कि दिवाली के बाद ही स्कूल संचालित किए जाए। 14 नवंबर को दिवाली है। दूसरे राज्यों के छात्र और उनके पेरेंट्स भी चाहेंगे कि दिवाली मनाने के बाद ही स्कूल शुरू किए जाए। तब तक कोरोना के मामलों में कमी भी आ सकती है।

2. मीटिंग : सरकार जल्द ही जिला प्रशासन के जरिए हर जिले में स्कूल संचालकों के साथ मीटिंग करेगी। इसमें सुझाव लिए जाएंगे कि वे कोरोना गाइडलाइंस की कैसे पालना करेंगे। हर जिले के हिसाब से अलग-अलग की गाइडलाइंस भी बन सकती है।
3. प्राइमरी : प्राइमरी क्लास के संचालन की अनुमति नवंबर में भी मिलने पर संशय है। क्योंकि-छोटे बच्चों में मास्क जैसी गाइडलाइंस की पालना करना चुनौती होगा।
4. पाठ्यक्रम : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भी जल्द ही शिक्षा संकुल जयपुर में उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाकर पाठ्यक्रम कम करने का फैसला कर सकता है। पाठ्यक्रम में 40 प्रतिशत की कमी की जा सकती है।

उत्तरप्रदेश इकलौता राज्य जहां 16 अक्टूबर से खुलेंगे स्कूल
पश्चिम बंगाल : स्कूल खोलने का फैसला नवंबर मध्य तक बढ़ाया।
महाराष्ट्र : कोरोना के रिकॉर्ड मामले आने के बाद स्कूल 31 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला।
आंध्रप्रदेश : स्कूलों खोलने को 2 नवंबर तक टालने का निर्णय।
कर्नाटक : अभी तक स्कूलों के खोलने का निर्णय नहीं लिया है।
दिल्ली : स्कूलों को बंद रखने का फैसला 31 अक्टूबर तक बढ़ाया।
बाकी राज्य : असम, हरियाणा ने स्कूलों को पूरी तरह रिओपनिंग न करने का फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Schools will not open till 31, preparations for 40% reduction in syllabus, decision to fully open schools in November
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top