अनंतपुरा थाना इलाके के अजय आहूजा नगर में 13 अक्टूबर की दोपहर चतर गुर्जर पर लाठियों से हमला करने व चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे पांचवे आरोपी विज्ञान नगर निवासी पृथ्वीराज वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया। अनंतपुरा थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि अजय आहूजा नगर निवासी चतर गुर्जर को 13 अक्टूबर को दिलीप गोचर ने फोन कर उसके घर के बाहर बुलाया और वहां पहले से घात लगाकर बैठे उसके साथियों के साथ उस पर हमला कर दिया।

इस दौरान दिलीप ने उसकी पीठ पर चाकू से वार किया, जिससे किडनी व तिल्ली कटने से उसकी अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों अनंतपुरा वॉम्बे योजना निवासी दिलीप गोचर, विज्ञान नगर छत्रपुरा निवासी विशाल मीणा, कापरेन थाना क्षेत्र के गांव चुतरा का खेड़ा निवासी अमन कुमार वाल्मीकी व विज्ञाननगर माता के मंदिर के निकट रहने वाले राजा वैष्णव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top