‘म्हारी योजना, म्हारो अधिकार’ मॉडल स्कीम के तहत 8 अक्टूबर को मंडोर पंचायत समिति मुख्यालय में विधिक सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए जिला व सेशन न्यायाधीश रवींद्र कुमार जोशी ने न्यायिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने बताया कि इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीबों व असहाय व्यक्तियों के लिए जारी सभी तरह की जन कल्याणकारी योजनाओं को सम्मिलित किया जाएगा। लाभार्थियों को स्कीम के अंतर्गत फाॅर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करवाना और स्कीम का लाभ दिलवाने तक की प्रभावी कार्रवाई के कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चिह्नित शिविरों का संचालन 10 दिन तक किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित टीम मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में जाकर विधिक सेवा शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें