बाइक लूट के एक साल पुराने मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है तथा बाइक भी बरामद हो चुकी है। टाउन चौकी प्रभारी सियाराम धाकड़ ने बताया कि गत वर्ष 3 अक्टूबर को कस्बे के आदर्श नगर निवासी नरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिसमें नरेन्द्र ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे वह अपने दोस्त संजीव की बाइक को लेकर डाक बंगला के पास खड़ा हुआ था। तभी दमदमा निवासी शिवहरि गुर्जर व उमरैंड निवासी देवा गुर्जर आए तथा धक्का-मुक्की करते हुए बाइक को छीन कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शिवहरि को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। मामले का दूसरा आरोपी देवा पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top