कस्बे के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर शुक्रवार को सरपंच परबत सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पंचायत कनिष्ट लिपिक राजू कोली ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ विकास कार्य के बारे में चर्चा की। ग्राम सभा में ललित कुमार श्रीमाली ने बताया कि खारीवाव के पास खालसा भूमि पर पंचायत द्वारा खुली नीलामी करने की मांग की गई।

साथ ही कस्बे के मेघवाल समाज के छात्रावास के लिए भूमि का प्रस्ताव लिया गया। मंडार प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में सालाें पुराने जो जर्जर अवस्था में कमरे बने हुए है, उनके गिराने का प्रस्ताव लिया गया। नरभाराम पुरोहित ने बताया कि वार्ड 2 में महादेव मंदिर के पास खाली पड़ी भूमि की नीलामी करने की मांग की गई।

बैठक में गोविंद कुमार घांची, वार्ड सदस्य साबेरा बानू ने भी विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव रखे। इस मौके पंचायत सहायक सकीना बोहरा, सुरश कुमार जीनगर, ललित श्रीमाली, उत्तम लाल, मेहबूब खां, खरसल त्रिगर, अरविंद कुमार समेत वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Proposal for development work, schemes informed in Gram Sabha in Mandar
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top