हाईवे पर गुंदोज चाैकी के सामने एक तरफा यातायात के लिए किए गए डायवर्जन के माेड़ पर गुरुवार तड़के 3 बजे बेकाबू ट्रक ने दाे लाेगाें काे कुचल दिया। हादसे में फोरलेन निर्माण व टाेल वसूल करने वाली कंपनी एलएंडटी के गार्ड ललित सिंह चारण निवासी एंदलावास की मौके पर ही मौत हाे गई, जबकि दूसरा गार्ड सूराराम मीणा गंभीर घायल हाे गया।

उसे जोधपुर रेफर किया है। गुस्साए ग्रामीणाें ने टाेल कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम करा शव लेकर ग्रामीण व परिजन शाम काे बिरामी टाेल प्लाजा पहुंच गए और कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

वे लाेग मृतक परिवार काे मुआवजा दिलाने व लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। देर शाम पुलिस व प्रशासनिक अफसर बिरामी टाेल प्लाजा पहुंचे और दाेनाें पक्षों के बीच वार्ता कराई। गुड़ा एंदला थाना प्रभारी चंद्रसिंह भाटी व गुंदोज चौकी प्रभारी भंवरलाल राणा ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।

अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आराेप
हादसे की सूचना के बाद मृतक व घायल के परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनका आरोप था कि कंपनी की लापरवाही से हादसा हुआ। रात में दोनों गार्ड के पास न तो बैटरी थी और न ही दूसरे साधन थे। एलएंडटी कंपनी द्वारा वनवे को जहां से बंद किया, वहां जगह कम होने से सामने आने वाली गाड़ी के घूमने की पर्याप्त जगह भी नहीं है, जिससे हादसा हुअा। एलएंडटी कंपनी द्वारा जहां काम चल रहा है वहां क्रेन और एंबुलेंस की भी व्यवस्था थी। हादसे के बाद कंपनी के काेई अधिकारी भी नहीं आए।

टाेल प्लाजा पर चार घंटे तक चला विराेध-प्रदर्शन
शाम 4 बजे पीएम करा शव लेकर ग्रामीण बिरामी टाेल प्लाजा पर पहुंचे और शव लेने से इनकार कर दिया। मारवाड़ गाेडवाड़ जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जयदेवसिंह राणावत भी मौके पर पहुंचे। सीओ ग्रामीण श्रवणदास संत, सीओ सुमेरपुर रजत विश्नोई, साण्डेराव थानाधिकारी धोलाराम परिहार, गुड़ा एंदला थानाधिकारी चंद्रसिंह भाटी भी वहां पहुंचे। रात 8 बजे दाेनाें पक्षों में समझाइश हाेने पर शव लिया। एलएंडटी प्राेजेक्ट मैनेजर संजय मारवाड़ी से पक्ष जानने संपर्क किया, लेकिन फाेन ही अटैंड नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रक से कुचलने से गार्ड की मौत के बाद बिरामी टाेल प्लाजा पर मुआवजे की मांग काे लेकर प्रदर्शन कर रहे लाेगाें से समझाइश करती पुलिस।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top