पंचोलिया नाडी में रविवार रात जगदंबा कॉलोनी में एक मकान पर दबिश देकर आईपीएल पर सट्टा लगाते हिस्ट्रीशीटर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर 9 मोबाइल के साथ अन्य एसेसरीज और 11 हजार 700 रुपए जब्त किए। एसीपी प्रताप नगर नीरज शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी। एसआई हरिसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश दी। इस दौरान सट्टा लगा रहे अजय घारू, नवल बस्ती खांडा फलसा के विशाल पंडित, भोलीबाई का मंदिर जालोरी गेट निवासी पंकज भाटी, शोभावतों की ढाणी चौहाबो निवासी भरत माहेश्वरी और महेश हॉस्टल के पीछे रहने वाले करनेश वाल्मीकि को गिरफ्तार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें