राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के आह्वान पर शिक्षकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर वेतन की कटौती पर आक्रोश जताया है। सवाई माधोपुर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष बजरंग लाल गुर्जर के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत मार्च का 16 दिवस का वेतन दिलवाने उपार्जित अवकाश के नकदीकरण पर लगी रोक को हटवाने तथा सितंबर माह के वेतन से एक-दो दिन का वेतन काटे जाने पर रोक लगाने की मांग को
लेकर पोस्टकार्ड लिखकर विरोध प्रकट किया।
गुर्जर ने बताया कि उपशाखा गंगापुर सिटी,बामनवास के कई कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर वेतन भत्तों को दिलवाने की मांग की। इस अवसर पर कमलेश शर्मा,कांति चंद्र शर्मा, वासुदेव शर्मा, रजनी शर्मा, हेमलता शर्मा, सुमित्रा बैरवा, दीप्ति गुप्ता, खुशबू शर्मा, गिरीश शर्मा एंवम कई शिक्षक मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें