पीलीबंगा क्षेत्र में 16 वर्षीया नाबालिगा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राज्य बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए एसपी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं पुलिस को विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट के साथ पीड़ित बच्ची की आवश्यक सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य विजेंद्रपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि दैनिक भास्कर में प्रकाशित समाचार 16 साल की लड़की के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक
दुष्कर्म, कमरे में ले जाकर पहले मारपीट की फिर ज्यादती, वीडियो बनाया पर संज्ञान लेते हुए राज्य बाल आयोग की ओर से जिला बाल कल्याण समिति को बच्ची के लिए पोक्सो अधिनियम के अनुसार सपोर्ट पर्सन नियुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। आयोग की ओर से इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग जा रही है। पुलिस प्रशासन को दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि चचेरे भाइयों की ओर से
अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिगा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया। इस संबंध में शनिवार को पीलीबंगा थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल संरक्षण आयोग ने एसपी से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है।
बाल कल्याण समिति ने पीड़िता के लिए बयान-जिला बाल कल्याण समिति की टीम ने रविवार को पीड़ित बालिका के घर पहुंचकर बालिका के बयान कलमबद्ध कराए। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विमला डूडी, सदस्य देवकीनंदन शर्मा, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग महावीर थालोड़ ने पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव में बालिका के घर पहुंचकर पीड़िता की सुनवाई की। समिति की ओर से रिपोर्ट राज्य बाल संरक्षण आयोग को भेजी जाएगी।
इधर, पीलीबंगा में भीम आर्मी प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
पीलीबंगा|पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव में 16 वर्षीय नाबालिग से उसी के दो चचेरे भाइयों द्वारा एक दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने एवं एक अन्य युवक के साथ उसकी अश्लील क्लिपिंग बनाकर उसे वायरल कर देने की धमकी देने के मामले में रविवार को भी रावतसर सीओ रणवीर मीणा ने पीलीबंगा आकर मामले की जांच की। सीओ ने पुलिस द्वारा राउंडअप किए गए आरोपी गुरप्रीत सिंह, बग्गू सिंह व रणजीत
सिंह सहित प्रकरण के गवाहों व अन्य ग्रामीणों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी रणवीर मीणा ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निष्पक्ष जांच करने व घटना के वास्तविक आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन का एक
प्रतिनिधिमंडल तहसील अध्यक्ष सुभाष बोगिया के नेतृत्व में सीओ रणवीर सिंह मीणा से पीलीबंगा थाने में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सीओ से घटना को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच करने एवं किसी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई न करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मीडिया प्रभारी महेंद्र नायक, खरलियां पंचायत अध्यक्ष मुकेश मेघवाल, कालीबंगा पंचायत अध्यक्ष भजनलाल मेघवाल, ओंकार बोगिया व राजेश कालीबंगा सहित अनेक पदाधिकारी शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें