क्रांतिकारी तरुण मंच की और से नगर परिषद के पार्षदों और अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया गया। कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि समस्या को लेकर आयुक्त और सभापति को लिखित में ज्ञापन देकर बताया गया लेकिन कभी मौका मुआयना नहीं किया। अधिकारी और पार्षद बुरा बर्ताव करते है। कुशलबाग मैदान गंदगी से अटा पड़ा है, असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। कोई सुधार नही हो रहा। डेगली

माता चोक के भी बुरे हाल है। शहर में सड़कें नालियां टूटी पड़ी है। लावारिस पशुओं और कुत्तों का शहर में आतंक है। परिषद के खिलाफ आवाज उठाने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। शहर में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रखी है। यह जानकारी मंच के अशोक मदहोश ने दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top