पेज

गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020

अपात्र राज्य कर्मचारियों को एसडीएम की एनओसी के बाद मिलेगा वेतन

खाद्य सुरक्षा योजना में अपात्र होने के बावजूद राशन का गेहूं उठाने व इस संबंध में निकाली वसूली राशि राजकोष में जमा नहीं कराने वाले राज्य कर्मचारियों को नवंबर का वेतन नहीं मिलेगा। कुशलगढ़ एसडीएम ने इस संबंध में उपकोष कार्यालय को पत्र लिखा है। पत्र के साथ 65 कार्मिकों के नाम, पद व उनके विभाग की सूची भी भिजवाई गई है। पत्र में कहा गया है कि इन कार्मिकों का वेतन एसडीएम कार्यालय की एनओसी के बाद ही जारी किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें