ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी के तत्वाधान में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती को ‘‘किसान-मजदूर बचाओ दिवस’’ के रूप में पंचायत समिति परिसर स्थित गांधी पार्क में मनाया गया। विधायक रामकेश मीना ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलन्द की और किसान व मजदूर विरोधी कानूनों की निन्दा की।

विधायक मीना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के पहले से ही कांग्रेसी पार्टी हमेशा किसान, गरीब, मजदूर की हितैषी रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ भाजपा द्वारा किये जा रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग पर विधायक ने पंस परिसर स्थित गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा के उपर पिल्लर खड़े करके आरसीसी की छत निर्माण के लिए विधायक कोष से राशि स्वीकृत करवाने का वादा किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Congressmen celebrated the birth anniversary of Mahatma Gandhi and former Prime Minister Lal Bahadur
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top