काेटा उत्तर नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार शाम से प्रचार थम गया। अंतिम दिन बड़े नेताओं ने इसी क्षेत्र पर फाेकस रखा। भाजपा के चुनाव समन्वयक एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी काेटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र में अपने उम्मीदवाराें के लिए वाेट मांगे। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि दो वर्ष पूर्व कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार में कोटा की जनता से केईडीएल का 10 दिन में बिस्तर गोल करने का वादा किया था, कोटा में अच्छी कानून व्यवस्था की बात की थी।

पांच साल तक बिजली की दरें नहीं बढ़ाने की बात की थी, बेरोजगारों को 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी, कोटा की हर गली हर चौपाल पर विकास करने की बात की थी। मगर दो साल गुजरने को हैं, सभी वादे झूठे साबित हुए। जनता इस धाेखेबाजी का बदला वाेट की चाेट से लेगी।

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता मेहनत एवं लगन से कार्य करने के लिए जाना जाता है, इसी कारण एक छोटे से दल के रूप में कार्य प्रारंभ करने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। कांग्रेस की चुनाव टालने की कोशिश से लेकर 2 नगर निगम करना एवं वार्डों का सीमांकन समुदाय के हिसाब से करने के बावजूद मतदाता कांग्रेस को आगामी नगर निगम चुनाव में परास्त करने का मन बना चुका है।

कांग्रेस ने कोटा की जनता के साथ विश्वासघात किया है

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने कहा कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में जनता के किए वादे दो साल में भी पूरे नहीं किए। कांग्रेस ने कोटा की जनता के साथ विश्वासघात किया। इसी वजह से आम जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ रहा है। कोटा की जनशक्ति का विश्वास भाजपा में ही है, क्याेंकि भाजपा ने ही कोटा का विकास किया है।

ज्यादातर चुनाव में कोटा की जनता का आशीर्वाद भाजपा को ही प्राप्त होता रहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण के चुनाव संयोजक सांसद अर्जुन लाल मीणा, सह संयोजक आनंद गर्ग, विधायक संदीप शर्मा एवं कल्पना देवी, पूर्व विधायक हीरालाल नागर, पूर्व महापौर सुमन शृंगी व महेश विजय आदि ने अलग-अलग क्षेत्राें में वाेट मांगे।

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था

विधायक दिलावर ने कहा कि प्रदेश में गहलोत सरकार के 20 माह के कार्यकाल में आमजन, महिलाओं, दलितों एवं आदिवासियों के प्रति अत्याचार में बढ़ोतरी हुई हैं। जब से प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनी है, तब से लेकर कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। गंभीर घटनाओं पर सरकार के नियंत्रणहीन होने से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास खत्म हो गया हैं।

दिलावर ने कहा कि अलवर जिले के कुमपुर गांव में शनिवार शाम 5 माह से तनख्वाह मांग रहे शराब ठेके के 23 वर्षीय सेल्समैन की डीप फ्रीजर में बंद कर जिंदा जलाने की घटना प्रदेश को शर्मसार करने वाली हैं। इससे पहले करौली जिले में जमीन विवाद में पुजारी को जिंदा जलाकर मार दिया गया था। ये घटनाएं दिल दहलाने वाली है।

भाजपा ने बिछाया सड़कों का जाल

पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस ने अपने 50 वर्षों से ज्यादा के कार्यकाल में रियासतकालीन नयापुरा से स्टेशन तक के सीमेंट रोड बनाने के अलावा कुछ नहीं किया, भाजपा ने शासन में आते ही शहर के मुख्य मार्गों व गली-गली में सीसी रोड का जाल बिछा डाला और चंबल पर एक पुलिया की जगह कई किमी लंबी पुलियाओं की शहर को सौगात दी।

कांग्रेस शहर में फ्लाईओवर, अंडर ब्रिज के विकास को गिना रही है, जबकि यह तो विकास की सतत प्रक्रिया है, लेकिन शहर के विकास के जो बड़े आयाम स्थापित होने चाहिए थे, उसका कोई जवाब कांग्रेस के पास नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पांच साल तक बिजली की दरें नहीं बढ़ाने की बात की थी, बेरोजगारों को 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की बात की थी
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top