जवाहर सर्किल पम्पिंग स्टेशन में पम्पिंग मशीनरी की मरम्मत व आवश्यक रखरखाव किया जाएगा, इसलिए 6 नवंबर काे बीसलपुर पेयजल परियाेजना के सेन्ट्रल फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक यानि की 10 घंटे का शटडाउन रहेगा, इससे शहर के 80 फीसदी इलाके में पानी सप्लाई नहीं हाेगा।
शटडाउन के कारण सेन्ट्रल फीडर से जुड़े क्षेत्र मालवीय नगर, दुर्गापुरा, गांधीनगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाइन, शांति नगर, ब्रह्मपुरी, बनीपार्क, गाेपालबाड़ी, अंबाबाड़ी, शास्त्री नगर, सुभाष नगर, वीकेआई, विद्याधर नगर, नाहरी का नाका, मुरलीपुरा, सीता विहार, गेटाेर जगतपुरा, खाेनागाेरियान, सांगानेर, प्रतापनगर, बुद्धसिंहपुरा एवं परकाेटा क्षेत्र में सांयकालीन पेयजल वितरण बाधित रहेगा।
जवाहर सर्किल पम्पिंग स्टेशन से शहर की 20 लाख से अधिक आबादी के लिए पानी वितरण किया जाता है| इस दाैरान बालावाला पम्पिंग स्टेशन से वेस्टर्न फीडर से जुड़े इलाके मानसराेवर, वैशाली नगर व झाेटवाड़ा में पेयजल सप्लाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
पीएचईडी वृत शहरी अधीक्षण अभियंता शुभांशु दीक्षित ने बताया कि शटडाउन से प्रभावित क्षेत्र में शटडाउन से कोई परेशानी नहीं हो इसलिए आज पानी की सप्लाई थाेड़ी बढ़ाकर दी जाएगी, इसलिए उपभाेक्ता पहले समुचित मात्रा में पेयजल का संग्रहण कर लें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें