पेज

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

जैमला में 20 बीघा भूमि से हटाए अतिक्रमण

जैमला गांव में सोमवार को पुलिस इमदाद के साथ प्रशासन ने आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाए। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आगामी दो दिन तक जारी रहेगी। जैमला गांव में आबादी भूमि में हो रखे अतिक्रमण की शिकायतें लंबे समय से की जा रही थी। ग्राम पंचायत ने भी पाक्षिक बैठकों में इसको लेकर चर्चा होने के साथ अतिक्रमियों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किये गए थे। लेकिन अतिक्रमण हटाए नहीं जा रहे थे।

सोमवार को तहसीलदार हुकमीचंद, विकास अधिकारी धनदान देथा, ग्राम विकास अधिकारी पदमाराम आदि जेसीबी लेकर बाप पुलिस के साथ जैमला गांव पहुंचे। सरपंच सुरजाराम सहित काफी लोग एकत्र हो गए। ग्राम विकास अधिकारी पदमाराम ने बताया कि पहले दिन 20 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया। पंचायत ने पत्थर आदि जब्त किए। जिन लोगों ने कच्चे पक्के आवास बना रखे हैं, उनको भी नोटिस दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Encroachment removed from 20 bigha land in Jamla
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें