राजस्थान पुलिस प्रदेश में 5348 कांस्टेबलों की भर्ती करने वाली है। इसके लिए करीब 17.5 लाख आवेदन आए हैं। शहर के 22 सेंटरों पर शुक्रवार से 3 दिन लिखित परीक्षा हाेगी। सुबह 9 से 11 और दाेपहर 3-5 बजे हाेने वाली इस परीक्षा के लिए उदयपुर के केंद्रों पर 78 हजार अभ्यर्थी नामांकित हैं। यानी रोज 26 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
प्रवेश पत्र और फाेटाे आईडी के साथ मास्क अनिवार्य हाेगा। कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा को लेकर हर सेंटर पर अाइसाेलेशन रूम की व्यवस्था भी हाेगी। परीक्षा काे लेकर एसएसपी कैलाशचंद्र बिश्नाेई ने बुधवार काे पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियाें की बैठक ली।
गाइड लाइन और सहूलियत : कोरोना के लक्षण दिखे तो आइसोलेशन में दे सकेंगे परीक्षा
काेराेना संक्रमण से बचाव के लिए हर सेंटर के हर कमरे काे सेनेटाइज करेंगे। सेनेटाइजर की व्यवस्था हाेगी। साथ पर 10 प्रतिशत अभ्यर्थियाें के लिए आइसाेलेशन रूम भी होगा। किसी में भी काेराेना के लक्षण दिखे ताे उसे आइसाेलेशन में परीक्षा दिलाएंगे। पीपीई किट की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
ये लाएं : फोटो वाला अधिकृत पहचान पत्र, नीली-काली इंक वाले बॉल पैन
मूल प्रवेश पत्र और फोटो युक्त दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, डीएल, वोटर आईडी कार्ड, बैक/पोस्ट ऑफिस से जारी फोटो युक्त पासबुक में से कोई एक। ओएमआर की प्रविष्टियां भरने के लिए नीली-काली स्याही के पारदर्शी दो बाॅल पैन अभ्यर्थी को ही लाने होंगे।
इनसे बचें: कागज-उपकरण या मोबाइल-गैजेट या कोई भी जेवर
अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, आइपैड, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, एटीएम कार्ड, धातु से बनी कोई भी चीज, कान में लगी किसी भी तरह की मशीन, कागज पर बनी सारणियां, ग्राफशीट, मानचित्र, स्लाइड रूल्स लाने की अनुमति नहीं है। केन्द्र में हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, चेन, अंगूठी, ईयर रिंग, लॉकेट, जेवर, पर्स, हैंडबैग, डायरी, बड़े बटन वाले कपड़े, जड़ाऊ पिन, बैज लाने पर भी पाबंदी रहेगी।
ड्रेस कोड : आधी आस्तीन वाले अपर वेयर, सूट-साड़ी और स्लीपर, वरना नहीं मिलेगा प्रवेश
समय : दो घंटे पहले पहुंचें
परीक्षा केन्द्र पर पुरूष अथवा महिला अभ्यर्थियाें को आधी आस्तीन की टीशर्ट या शर्ट, सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज, पेन्ट, स्लीपर अाैर बालों में साधारण रबर बैंड के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। फुट वियर परीक्षा कक्ष के बाहर खुलवाए जाएंगे। पूरी या मुड़ी आस्तीन पहनकर आने की भी अनुमति नहीं होगी।
सावधानी : थंब इंप्रेशन लेंगे
प्रवेश पत्र में 3 गुणा 4 सेमी का लेटेस्ट फोटो लगाना होगा। हस्ताक्षर, थंब इंप्रेशन के साथ केंद्र पर कोरोना स्वघोषणा पत्र भी देना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें