न्यायालय परिसर स्थित अभिभाषक कक्ष में अधिवक्ताओं की बार संघ अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बार कौंसिल आॅफ इंडिया में अधिवक्ताओं के बायोडाटा भेजने के संबंध में चर्चा करते हुए23 नवंबर तय की गई। जिन अधिवक्ताओं ने अपने बायोडाटा नहीं भेजे है वे 20 नवंबर तक अपने बायोडाटा अभिभाषक कार्यालय में जमा करा सकते है। इन्हें संघ निशुल्क भिजवाएगा। उपाध्यक्ष उदयसिंह तंवर, सचिव राजाराम रावत, संयुक्त सचिव नरेन्द्र सिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें