दिवाली पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए डिस्कॉम के साथ प्रसारण निगम भी मेंटेनेंस में जुटा है। इसके बावजूद रविवार शाम न्यू पावर हाउस स्थित 132 केवी जीएसएस ठप हो गया। इससे एमजीएच से बासनी तक अंधेरा छा गया। डिस्कॉम ने बायपास कर अपने पांच जीएसएस की सप्लाई शुरू की। डिस्कॉम के सिटी एसई एमएस चारण ने बताया कि 132 केवी जीएसएस पर लगी लाइटनिंग अरेस्ट डिवाइस खराब हो गया था। हमने तुरंत ही दूसरी लाइन से सप्लाई शुरू कर दी।
एम्स, एमजीएच व एमडीएम की इमरजेंसी लाइन भी बंद हो गई
न्यू पावर हाउस के 132 केवी जीएसएस से बिजली सप्लाई बंद होते ही एम्स, एमजीएच व एमडीएम में ब्लैक आउट हो गया। तीनों ही हॉस्पिटल से डिस्कॉम को कॉल किए गए। इधर, प्रसारण निगम की टीम एलए बदलने में जुट गई, लेकिन सप्लाई शुरू करने में दिक्कत आ रही थी।

ऐसे में बासनी स्थित 132 केवी जीएसएस से सप्लाई शुरू की गई। शहर में डबल सर्किट लाइन होने से बासनी से सप्लाई शुरू की गई। बावजूद इसके दाे घंटे से ज्यादा देर तक सप्लाई ठप रही। दूसरी ओर डिस्कॉम के अफसर भी न्यू पावर हाउस पहुंच कर सप्लाई ठीक करवाने में जुटे रहे।

हर साल दिवाली से एक सप्ताह पहले खत्म हो जाता है शटडाउन, इस बार डिस्कॉम मेंटेनेंस के नाम पर काट रहा है बिजली

जोधपुर डिस्कॉम दिवाली पर मेंटेनेंस के बहाने अब भी शहर में बिजली काट रहा है, जबकि हर साल दिवाली के एक सप्ताह पहले मेंटेनेंस पूरा हाे जाता है। ऐसे में मेन सीजन के दाैरान पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से आमजन, दुकानदार और व्यापारियों में रोष है। दरअसल, डिस्कॉम दिवाली के मद्देनजर बिजली आपूर्ति में बाधा ना हाे, इसलिए एक माह से औसतन पांच से छह सब डिवीजन में शटडाउन लेकर मेंटेनेंस कर रहा है।

इसके तहत ट्रांसफार्मर रिपेयर या रिप्लेसमेंट, ट्रांसफार्मर में ऑयल बदलने, बिजली तारों को बदलने, तारों को अपनी ओट में लेने वाले पेड़ों की कटाई व छंगाई, पैनल बॉक्स, यार्ड आदि में लगी मशीनरी का रखरखाव किया जाता है। यह कार्य रविवार को भी चला। हालांकि इस बारे में डिस्कॉम के एसई सिटी एमएस चारण से बात करने पर कहा कि अभी शहर में बिजली सप्लाई डिस्टर्ब चल रही है, इसलिए वे उसमें व्यस्त है। वह यह नहीं बता सके कि शटडाउन कब तक चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
New power house GSS stalled, 2 hours black out from MGH to Basni
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top