लूणी विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई ने रविवार को नांदड़ी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर आमजन की समस्याएं सुनीं। विधायक विश्नोई ने करीब 2 करोड़ लागत से 6 किमी लंबी 4 सड़कों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद विधायक ने जनता दरबार लगाकर आमजन की समस्याओं को भी सुना।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास में कोई कमी नही आने देंगे। विकास ही उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने नांदड़ी क्षेत्र में सीवरेज लाइन, अस्पताल और बालिका स्कूल खोलने की मांग की। विधायक ने इसे पूरी करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. भल्लूराम खीचड़, मिश्रीलाल छाबा, सरपंच नांदड़ी जितेंद्रसिंह पडिहार, उपसरपंच मकसूद खान, नांदड़ा कलां सरपंच बीजाराम, बनाड़ के पूर्व सरपंच गोपाराम कड़वासरा, खोखरिया के पूर्व सरपंच सुखराम, साबिर, कमल प्रजापत, भभूतराम घायल, अंकुर चौधरी, मांगीलाल धायल, रवि ओझा, देवाराम पंवार, श्याम साहू, लूंबाराम गोदारा, मेखाराम धायल, रघुवीर सिंह विश्नोई सहित कई लोग मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें