रेलवे स्टेशन पर अब रौनक लौटने लगी है। दिवाली के पर्व को अपनों के बीच मनाने के लिए लोग घर लौट रहे हैं। ऐसे में जयपुर जंक्शन पर बुधवार सुबह से ही यात्रियों की खासी भीड़ रही। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर यात्रियों की कतारें लग गईं।

दोपहर के समय यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। यात्रियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में परेशानी हुई। मेटल डिटेक्टर गेट और लगेज स्कैनर पर भीड़ हो गई। लॉकडाउन के बाद पहली बार इस तरह की भीड़ स्टेशन पर देखने को मिली।

लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और कोलकाता के यात्री ज्यादा रहे। रेलवे प्रशासन अतिरिक्त कोच भी लगा रहा है, लेकिन यात्री बढ़ते जा रहे हैं। ट्रेनों में केवल कन्फर्म सीट होने पर ही यात्री यात्रा कर सकते हैं, ऐसे में बिना कन्फर्म टिकट वाले लोगों को निराश भी लौटना पड़ रहा है।

जयपुर जंक्शन पर लॉकडाउन के बाद से रौनक तो लौटी है, इन दिनों दिख रहा यात्रीभार फिर भी बहुत कम है। क्योंकि, पिछले साल जयपुर जंक्शन से दिवाली से दो दिन पहले 1.15 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ था। बुधवार को यह संख्या 30 हजार रही। पिछले साल 95 नियमित और 30 स्पेशल ट्रेनें चलीं, लेकिन इस बार महज 28 ट्रेनें ही चल रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दोपहर के समय यात्रियों की संख्या ज्यादा रही, यात्रियों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने में परेशानी हुई।
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top