सांगानेर थाना इलाके में बदमाश गारमेंट फैक्ट्री के ताले तोड़कर लाखों रुपए का कपड़ा चुरा ले गए। घटना बुधवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई है। बदमाश करीब 45 मिनट तक फैक्ट्री में रूके थे। इस संबंध में प्रताप नगर निवासी योगेंद्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा विहार कॉलोनी में उनकी गारमेंट फैक्ट्री है।
जिससे करीब 30 लाख का कपड़ा चोरी हुआ है। एक दिन पहले शाम को ही नया माल आया था। माना जा रहा है कि बदमाशों को इस बात की जानकारी थी। थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर बदमाशों के फुटेज मिले हैं। तीन बदमाश कपड़े के बंडल उठाकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बाइक पर दिखे संदिग्ध : पुलिस ने घटना के बाद आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें दो संदिग्ध बार-बार बाइक पर घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने फैक्ट्री की अच्छे से रैकी की थी। उन्हें एक दिन पहले आये माल की भी जानकारी थी।
कैमरों के तार काटे, फिर चोरी की
बदमाश फैक्ट्री में मुख्य गेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे थे। अंदर घुसने से पहले उन्होंने फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी के तार काट दिए। इसके बाद अंदर जो कैमरे थे, उनकी दिशा घुमा दी या फिर तोड़फोड़ की, लेकिन एक कैमरे में बदमाशों के फुटेज कैद हो गए, जिसमें बदमाश कपड़े के बंडल बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर मास्क और नकाब लगा रखे थे।
एक दिन पहले ही आया था माल
पीड़ित योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को ही उनकी फैक्ट्री में माल आया था। वह माल चोरी हो गया। इसके अलावा चोर तैयार हुई कुर्ती, प्लाजो भी ले गए। बुधवार सुबह उनके वर्कर विक्रम ने फोन करके सूचना दी कि फैक्ट्री के ताले टूटे हुए हैं और अंदर सामान भी नहीं है। एक दिन पहले ही आया था माल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें