जयपुर शहर में नशा सप्लाई करने वाले गिराेह लगातार पकड़े जा रहे हैं इसके बाद भी सप्लायर अलग अलग तरीकाें से जयपुर व आसपास के इलाकाे में नशा बेच रहे है। शनिवार काे एसओजी की कारवाई के बाद अब रामनगरिया थाना पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले पांच तस्कराें काे पीछा कर पकड़ा है।
जिनके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर व चरस बरामद की है। सप्लायराें में एक आराेपी अंकित पाराशर ताे कुख्यात तस्कर है, जाे झालावाड़ के अकलेरा इलाके में मादक पदार्थ जयपुर, बूंदी, इंद्रगढ़ व जयपुर के आसपास के इलाकाें में सप्लाई करता है। एक आराेपी वाजिद काे पुलिस पहले से ही तलाश रही थी।
रामनगरिया थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आराेपी अंकित पारासर, वाजिद, रवि प्रकाश बैरवा, जाहिद तथा शाहरूख बूंदी में सुमेरगंज मंडी के रहने वाले हैं। इनके पास से 120 ग्राम ब्राउन शुगर और 55 ग्राम चरस बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपए हैं। पूछताछ में आराेपियाें ने बताया कि वे झालावाड़ इलाके से मादक पदार्थ तस्करी कर जयपुर लाते हैं और यहां पर थड़ियाें व छात्राें काे सप्लाई कर देते हैं। पुलिस अब ऐसी जगहाें और छात्राें काे चिह्नित कर रही है जिनकाे ये सप्लाई करते थे।
गिरफ्तार वाजिद के अन्य साथियाें काे मुख्यालय की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने काेटा में करीब 60 लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था तब वाजिद वहां से फरार हाे गया था। मामले में रामनगरिया थाने के ही राजेश चाैधरी काे सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने रामनगरिया चाैराहे के पास शनिवार रात काे नाकाबंदी की और पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें