प्रदेश में नए उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अब सिंगल विंडो के बजाए ‘वन स्टाॅप शाॅप’ सिस्टम होगा। रीको यह ‘वन स्टाॅप शाॅप’ उद्योग भवन के भूतल पर बनाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित कर ली है। इसके लिए पुराने हाॅल के रिनोवेशन पर 65 लाख खर्च कर वन स्टाॅप शाॅप के रूप में विकसित किया जाेगा।
यहां पर अब एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी होंगे, ताकि उद्योगपतियों को नए उद्योग लगाने की एनओसी के लिए दफ्तर-दफ्तर चक्कर नहीं लगाने पड़े। इसके साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी। उद्योग का रजिस्ट्रेशन अब ऑनलाइन बमुश्किल दो से तीन मिनट में हो जाएगा। सरकार ने विधानसभा में भी वन स्टाॅप शाॅप को मंजूरी करवा लिया है।
अब तक नया उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों को रेवन्यू, ऊर्जा, जलदाय, श्रम, फैक्ट्री एवं बायलर, पर्यावरण, बीआईपी सहित 17-18 विभागों से एनओसी लेने के लिए अलग अलग जगहों पर जाना पड़ता है। लेकिन कई विभाग आवेदन की फाइल को अटका कर बैठ जाते है। ऐसे में बैंक से लोन लेकर शुरु हुए उद्योग में प्रोडक्शन शुरू नहीं हो पाता है तथा नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम में बदलाव किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें