राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर नेशनल कमीशन फाॅर वुमेन के तत्वावधान में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार काे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मीटिंग हाॅल में किया गया।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में ज्योति श्रीवास्तव एवं पैनल अधिवक्ता मानसिंह आशिया उपस्थित रहे। उपस्थित महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को श्रीवास्तव ने प्रदत्त कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उज्ज्वला योजना, सहयोग एवं उपहार योजना, स्वाधार गृह योजना के बारे में चर्चा की।
उन्हाेंने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों, अभियानों, रैलियों के माध्यम से इस संबंध में जागरूकता फैलाने एवं अन्य महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत करवाने की बात कही। शिविर में पैरालीगल वाॅलेंटियर मांगीलाल तंवर, पैरालीगल वाॅलेंटियर संतोष रावल ने विभिन्न जानकारियां दी। शिविर में लगभग 60 महिलाएं उपस्थित रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें