शैतानसिंह नगर में गत दिनों जमीन विवाद को लेकर हुई किसान चतुराराम जाट की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से सभी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की जांच बाप थाना अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित कर रहे हैं। राजपुरोहित ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त हथियारों तथा वाहनों के बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। लाखाराम पुत्र अलसाराम जाट निवासी आमला ने रिपोर्ट में बताया गया कि उसके भाई दाऊराम की पत्नी के नाम का खेत शैतानसिंहनगर में है। 28 अक्टूबर की रात की 8 बजे भाई दाऊ राम तथा तीन किसान खेत में काम कर रहे थे।
उनके नलकूप पर नारायणराम पुत्र रघुनाथराम,लिच्छाराम पुत्र लाखाराम दुर्गाराम पुत्र चंद्राराम, नेनाराम पुत्र उदाराम, जेठाराम पुत्र हीराराम, खींयाराम पुत्र चतुराराम, शैतानाराम जाट निवासी शैतानसिंह नगर व चुनाराम पुत्र केसुराम निवासी आमला सहित 12 लोग आए और मारपीट करने लगे। तोड़फोड़ की। फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें