पेज

मंगलवार, 3 नवंबर 2020

विधेयक पारित : मास्क अनिवार्य करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बना

राजस्थान सरकार ने विधानसभा में मास्क अनिवार्य करने के लिए एक विधेयक पेश किया है। महामारी संशोधन विधेयक 2020 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना या मुंह को ढंकना कानून अनिवार्य कर दिया गया है। इसे लागू करने का जिम्मा पूरी तरह से प्रशासन को दिया गया है। सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

इस कानून के लागू होने के साथ ही राजस्थान मास्क की अनिवार्यता लागू करने वाला देश का पहला राज्य हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को ही सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था कि राज्य सरकार प्रदेश में मास्क की अनिवार्यता का कानून पारित करवाने जा रही है। अब सार्वजनिक स्थान, लोक परिवहन, निजी परिवहन कार्यस्थल या किसी भी सामाजिक राजनीतिक आम समारोह या जमात में मास्क पहनना अनिवार्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें