गुर्जर आंदाेलन काे लेकर चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा ने विधानसभा में सरकार का पक्ष रखा। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने गुर्जराें के साथ वार्ता के दरवाजे खाेल रखे है। राज्य सरकार ने ही गुर्जराें काे 2019 में पांच प्रतिशत आरक्षण दिया था। ऐसे में जाे मुद्दे शेष रह गए है, उन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता है। इस तरह के आंदाेलन से 36 काैम काे परेशानी हाे रही है। उन्हाेंने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक एमबीसी आरक्षण के तहत क्या-क्या किया।

कितनी नाैकरियां दी है।

साथ ही हाल ही में 14 बिंदुओं पर हुए सरकारी समझाैते की भी जानकारी सदन काे दी। उन्हाेंने कहा कि खेलमंत्री अशाेक चांदना माैके पर गए थे लेकिन रात काे बैंसला के पुत्र ने वार्ता करने से इंकार कर दिया था।

आंदाेलन छाेड़ वार्ता के लिए आगे आएं बैंसला : जाेशी
विधानसभाध्यक्ष डा. सीपी जाेशी ने भी सदन की तरफ कर्नल किराेड़ी सिंह बैंसला से आग्रह किया कि वह आंदाेलन की राह छाेड़कर वार्ता के लिए आगे आएं। साथ ही सरकार से भी कहा कि वार्ता के लिए हरसंभव उपाय किया जाए।

जाेशी की अपील के बाद कांग्रेस विधायक जी.आर खटाना व इंद्राज गुर्जर खड़े हुए और केंद्री की 9वीं अनुसूची में नाम जाेड़ने की बात करने लगे लेकिन जाेशी ने यह कहकर बैठा दिया कि वह बाेल चुके है, ऐसे में अब इस मुद्दे पर चर्चा के मायने नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top