राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बी.एससी नर्सिंग प्रथम, सैकंड वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा देना पड़ेगा। इसके बाद ही अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। आरयूएचएस ने बी.एससी नर्सिंग प्रथम, सैकंड, थर्ड ईयर और पोस्ट बेसिक बी.एसससी नर्सिंग परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक अनिल काजला के अनुसार 25 नवंबर से सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित होगी।
सरकार ने नर्सिंग को प्रोफेशनल कोर्स माना है, और आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा होने के कारण बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जा सकता। इसलिए परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इधर , राजस्थान नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार महेश शर्मा का कहना है कि राज्य सरकार के आदेशानुसार जीएनएम प्रथम, सैकंड ईयर की परीक्षा के लिए जल्द टाइम टेबल जारी होगा। कोविड-19 महामारी के चलते परीक्षा केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग, मास्क लगाना व सेनिटाइज का इस्तेमाल करना अनिवार्य है। साथ ही प्रोटोकोल के साथ परीक्षा अायोजित करानी पड़ेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें