धोद विधानसभा क्षेत्र के लाडवा गांव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मीटिंग हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल वह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामस्वरूप जाखड़ का स्वागत किया। इस अवसर पर लाडवा, बिंज्यासी, अनोखू के अनेक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष महेंद्र डोरवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में एक सर्वमान्य उम्मीदवार खड़ा करके जिताने का आह्वान किया। इस अवसर पर रालोपा नेता रामस्वरूप जाखड़, शिवभगवान बिंज्यासी, भानाराम, मुकेश कुमार ढाका, जाकिर मिर्जा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेमाराम लाडवा, जग्गूराम, महेंद्र, अनिल, बनवारी, हरलाल बिंजसी, रेखाराम, श्रीराम वर्मा, ओमप्रकाश अनोखू, सुनील भाट, बाबूलाल मलीदा, मुकेश अनोखू सहित अनेक कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का दुपट्टा पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें