शिवाजी पार्क थाना इलाके में राठ नगर डबल फाटक से टेल्काे सर्किल जाने वाले मार्ग पर मंगलवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिए के नीचे आने से 22 वर्षीय युवक अलताफ जाेगी की माैत हो गई।

अलताफ इसी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपने पिता ताराचंद जाेगी व अन्य श्रमिकों के साथ बैठा हुआ था। रास्ते में ट्रैक्टर रुकने पर वह नीचे उतरा, तभी चालक ने ट्रैक्टर चला दिया, जिससे अलताफ ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रमिक नीमराना के रासराना गांव में सड़क निर्माण का काम कर अपने गांव सालपुरी लाैट रहे थे। शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अलताफ अपने पिता की इकलौती संतान था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Beat the young man under the wheel of a tractor-trolley
Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf

Advertisement

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Top