किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से संचालित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि रद्द की गई रेल सेवा के तहत गाड़ी संख्या 02422 जम्मूतवी-अजमेर प्रतिदिन 13 नवंबर तथा गाड़ी संख्या 02421 अजमेर-जम्मूतवी प्रतिदिन 14 नवंबर 2020 को रद्द रहेगी।इसी प्रकार मार्ग परिवर्तित की रेलसेवाओं के तहत गाड़ी संख्या 05909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ रेलसेवा जो 11 नवंबर को डिब्रुगढ़ से चलने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक, भिवानी, हिसार सादुलपुर हनुमानगढ़ होकर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 05910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ रेलसेवा 13 नवंबर को लालगढ़ से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया हनुमानगढ़, सादुलपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक होकर संचालित होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें