एक ओर दहेज प्रताड़ना के मामले दिनों दिन बढ़ रहे है, वहीं इस बीच गत तीन दिन पूर्व पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम तिलोरा में सवाई माधोपुर के एक ट्रेवल व्यवसायी का नागौर जिले के ग्राम कोड़ की युवती के साथ आदर्श विवाह हुआ। वर पक्ष ने दहेज में दिए गए 11 लाख रुपए व सोने-चांदी के आभूषण वधु पक्ष को लौटा दिए और शगुन के तौर पर एक रुपया व नारियल स्वीकार कर राजपूत समाज में अनूठी मिसाल कायम की है।
ग्राम करीरी (जयपुर) के मूल हाल सवाईमाधोपुर निवासी ट्रेवल व्यवसायी भूपेंद्र सिंह शेखावत पुत्र मनोहर सिंह शेखावत का गत 11 दिसंबर को निकटवर्ती ग्राम तिलोरा स्थित एक रेसॉर्ट में नागौर जिले के थांवला स्थित कोड़ निवासी रेनू कंवर पुत्री जितेंद्र सिंह राठौड़ के साथ विवाह संपन्न हुआ। दूल्हे व दूल्हे के पिता ने कहा कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Via Dainik Bhaskar https://ift.tt/1PKwoAf
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें